मांग-पत्र और अभियान
परिषद् किन मुद्दों पर संघर्ष कर रही है और अब तक कौन-से अभियान चलाए गए हैं।
परिषद् की छह प्रमुख मांगें
आरक्षण का आधार आर्थिक हो
जातीय आरक्षण के स्थान पर गरीबी आधारित आरक्षण, जिससे हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक को शिक्षा और नौकरी में सहायता मिले।
SC/ST Act में सुधार
शिकायत मिलते ही बिना जाँच गिरफ्तारी पर रोक, निष्पक्ष प्रारंभिक जाँच का प्रावधान और झूठे मुकदमे दर्ज कराने पर कड़ी सज़ा।
UGC के नए नियमों की वापसी
उच्च शिक्षा संस्थानों में ऐसी शिकायत व्यवस्था जो सभी छात्रों और शिक्षकों पर समान रूप से लागू हो और किसी वर्ग को पहले से दोषी न माने।
राष्ट्रीय सवर्ण आयोग व विप्र कल्याण बोर्ड
सामान्य वर्ग के गरीबों की शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई के लिए एक राष्ट्रीय आयोग, तथा विप्र कल्याण बोर्ड।
WTR — वर्किंग टाइमिंग रेग्युलेशन
हर सरकारी सेवा और फ़ाइल के लिए तय समय-सीमा, और समय पर काम न होने पर ज़िम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही।
छात्र व बेरोजगार युवा अधिनियम
कौशल आधारित शिक्षा, रोजगार के नए अवसर, पेपर लीक पर सख्त कानून और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता।
प्रमुख अभियान
परिषद् की स्थापना
हाथरस, उत्तर प्रदेश में पं॰ पंकज धवरैय्या द्वारा राष्ट्रीय सवर्ण परिषद् की स्थापना। आर्थिक आधार पर आरक्षण को संगठन का मुख्य मुद्दा बनाया गया।
शिव मंदिर परिसर की रक्षा
हाथरस के वैभव नगर, नवीपुर स्थित लगभग 25–30 वर्ष पुराने सार्वजनिक शिव मंदिर की तोड़ी गई बाउंड्री के तत्काल पुनर्निर्माण और परिसर से गंदा पानी निकलवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
हमारा हाथरस में रिपोर्टसद्भावना पदयात्रा
UGC के नए नियमों और SC/ST Act के विरोध में हाथरस से पैदल सद्भावना यात्रा और दिल्ली कूच की घोषणा। धारा 144 लागू होने का हवाला देकर प्रशासन ने यात्रा की अनुमति नहीं दी।
यूपी वेब न्यूज़ में रिपोर्टकंचन नगर में धरना
यात्रा रोके जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाथरस में आगरा रोड, कंचन नगर स्थित अपने आवास के बाहर धरना शुरू किया। बरेली के पूर्व नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने हाथरस पहुँचकर परिषद् के साथ प्रेस वार्ता की।
भास्कर डिजिटल में रिपोर्टसवर्ण संगठनों का समर्थन
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत समर्थकों सहित धरने पर पहुँचे और देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाने की बात कही। परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया।
अमर उजाला में रिपोर्ट
इस आंदोलन का हिस्सा बनें
सदस्य बनकर आप हर अभियान की जानकारी सबसे पहले पाएंगे और अपने जिले में परिषद् की आवाज़ बन सकेंगे।